अंधकार की तरफ जा रही सपा सुप्रीमों की सोंच : शिवानंद, देखें वीडियो

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तीर्थ नैमिषारण्य नें श्री रामकथा कहने आये कथा व्यास शिवानन्द ‘भाई श्री’ सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के दीपावली पर दीपक को ना जलानें वाले वयान पर काफी खफा दिखे| उन्होंने कहा सपा सुप्रीमों सोंच अंधकार की तरफ जा रहें है|
फतेहगढ़ के बेबर रोड़ स्थित पवन कोल्ड में आयोजित पत्रकार वार्ता में कथा व्यास शिवानन्द ‘भाई श्री’ नें बताया कि श्री रामकथा 29 अक्टूबर से 06 नवंबर तक शाम 4 बजे से रात्रि आठ बजे तक आवास विकास के सेक्टर पांच में आयोजित की जा रही है| नव दिवसीय कथा में शिव विवाह से लेकर श्री राम जन्मोत्सव के साथ ही रावण वध और श्री राम राज्याभिषेक तक की कथा की अमृत वर्षा की जायेगी| इस

दौरान उन्होंने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव नें दीयों और मोमवत्ती पर और क्रिसमस से सीखने की बात कही थी, अखिलेश के वयान पर कथा व्यास शिवानन्द नें कहा कि भारत देश राम के शौर्य,प्रेरणा, धर्म व मर्यादा से जाना जाता है| जो इस देश के आन-बान-शान है उनके आगमन के सन्दर्भ पर दीपावली मनाया जा सकता है, जब अन्य धर्मों में कोई अपने धर्म में अपने शरीर पर रक्त वहा सकता है व कोई बाइन लेकर जा सकता है| उन्होंने कहा कि हमे नही लगता है कि दीपक जलानें से कोई नकारात्मकता नही है, हमारे यहां अँधकार में नही धकेला जाता हमे प्रकाश में ले जानें की प्रेरणा देता है| पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सोच अंधकार की तरफ जा रही है, उन्हें धर्म शास्त्रों का अध्यन करना चाहिए| वह इधर उधर के चक्कर में ना पड़े, वह वापस सनातन में आये हम उन्हें गले लगायेंगे| जो राम का है हम उनके है, यदि राम के लिए हमे अपना सिर कटाना पड़े तो वह तैयार हैं| उन्होंने कहा कि चादर और फादर से ही सनातन को खतरा है|