फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) अंतिम संस्कार में शामिल होनें आया वृद्ध की काली नदी में डूबने से मौत हो गयी| जिससे कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम बिहार निवासी मनवीर सिंह के बड़े भाई रनवीर सिंह का बीमारी के चलते देहांत हो गया था l रनवीर सिंह के शव को लेकर परिवार व गाँव के लगभग 70 लोग अंतिम संस्कार करने के लिए काली नदी के किनारे स्थित चौखड़िया गांव के पास ले गये l अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी तभी मनवीर सिंह बाल्टी में पानी भरने के लिए काली नदी के पास गये l पानी भरते समय मिट्टी खिसकने से मनवीर सिंह काली नदी में डूबने लगे l अंतिम संस्कार में शामिल होने गए लगभग 70 लोगों में से कोई भी तैरना नहीं जानता था l मनवीर सिंह तेज बहाव में बह कर लगभग 200 मीटर दूर चले गए l पास में ही एक व्यक्ति ट्रैक्टर चला रहा चल रहा था l जिसने नदी में कूद कर मनवीर सिंह के शव को बाहर निकाला l शव को देखकर कोहराम मच गया l मृतक मनवीर सिंह के पुत्र अतुल कुमार ने थाने में सूचना दी l सूचना पर थाना पुलिस पंचनामा की कार्यवाही कर रही है l मृतक खेती करता था मृतक की पत्नी प्रेमलता देवी व स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
अंतिम संस्कार में शामिल होने आये वृद्ध की डूबने से मौत



