होटल मैनेजर नें महिला कैशियर के साथ किया दुष्कर्म

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) होटल की महिला कैशियर को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करनें के मामले में पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|

जनपद मैनपुरी के करहल निवासी एक युवक फतेहगढ़ के रामा पैलेस में कैशियर पद पर कार्यरत थी| उसी होटल का मैनेजर अभय यादव पुत्र सचिन यादव निवासी शिव मन्दिर के पास तिकोना चौकी था| पीड़िता का आरोप है कि 14 अक्तूबर 2024 को दोपहर लगभग डेढ़ बजे लंच कर रही थी| उसी समय अभय मेरे पास आया और शादी का प्रस्ताव रखा| पीड़िता नें कहा कि उसका पूर्व की शादी का मामला आगरा न्यायालय में विचाराधीन है| 16 अक्टूबर को अभय खाना पैक कराकर ले आया और उसी दौरान पीड़िता फ्रेस होनें चली गयी तो अभय नें खानेंमें कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया| जिससे उसे खानें पर बेहोश हो गयी| बेहोश होनें पर अभय नें पीड़िता के साथ सम्बन्ध बना लिये | जब होश में आनें पर पुलिस से शिकायत करनें पर जान से मारने की धमकी दी| आरोपी नें पीड़िता का वीडियो भी बम लिया, इसके बाद वीडियो वायरल करनें की धमकी दी और उसके बाद भी कई बार दुष्कर्म किया | जिससे पीड़िता गर्भवती हो गयीं|