हैलीपैड पर जाने को सपा नेताओं से पुलिस की धक्का-मुक्की

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP

फर्रुखाबाद: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिलने को लेकर सपा नेताओं को पुलिस ने हैलीपेड़ पर जाने से रोंक दिया| जिसके बाद पुलिस के साथ सपानेताओं की धक्का-मुक्की हो गयी|
नवाबगंज के अचरा में अखिलेश यादव जनसभा करने के बाद जब वापस हैलीपैड की तरफ चले तो चारो तरफ से सपा नेताओं और समर्थकों ने उनसे मिलने प्रयास किया| हैलीपैड की कमान अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह के हाथ में थी| अखिलेश के वापस लौटने के दौरान सपाईयों को उन्होंने रोंकने का प्रयास किया तो सपाई पुलिस कर्मियों से उलझ गये| कई सपा नेता काफी रोकने के बाद भी नही रुके और हैलीपैड पर पंहुचे|
भीड़ ने तोड़ी बैरीकेडिंग
अखिलेश से मिलने को बेकाबू भीड़ ने हैलीपैड पर लगी बैरीकेडिंग तोड़ दी| जिसके बाद पुलिस ने भीड़ पर बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया|
गठबंधन के मंच पर केबल नजर आये सपाई
गठबंधन के चुनावी मंच पर केबल सपा नेताओं का ही कब्जा नजर आया| बसपा जिलाध्यक्ष विजय भाष्कर व शरद श्रीवास्तव सहित कुछ ही बसपाई मंच पर दिखे|