हैंडपंप खराब होने से गांवों में बढ़ी पानी की परेशानी, कागजों में हो रहे रिबोर!

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) हैंडपंप खराबी के चलते लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी महकमे की ओर से खराब हैंड पंप ठीक नहीं कराए गए हैं। बल्कि कागजी घोड़े दौड़ाकर रिबोर ठीक हो रहें है| आंकड़ों में कोई झोल नही है| कागजात एकदम से दुरस्त है| लेकिन हकीकत यह है कि विकास खंड राजेपुर में लगभग दो सैकड़ा हैंडपम्प महीनों से खराब पड़ें है और जिम्मेदारों की इसकी खबर भी नही है|
दरअसल विकास खंड राजेपुर क्षेत्र के गांवों में कुल 2110 हैंडपम्प हैं| जिससे ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात मिली है| लेकिन जुटाये गये आंकड़ो में दौलतपुर चकई में 32 में से 5 का रिबोर होना है जबकि 9 मरम्मत मांग रहे है| अम्बरपुर चित्रकूट मडैया में 25 नल लगे है जिसमे से 4 हैंडपम्प रिबोर होनें का इंतजार कर रहे है| जैनापुर में कुल 85 में से 10 रिबोर होनें हैं और 25 की रिपेयरिंग, अमैयापुर में 160 हैन्डपम्प में 6 रिबोर व 4 मरम्मत, सिडेचकरपुर में 42 हेंडपम्प में 5 रिबोर व 8 मरमत, जिठौली में 55 हैंडपम्प में 2 रिबोर, तुसौर में 27 नल में 15 मरम्मत व 1 रिबोर, भुडियाभेड़ा में 25 हैंडपम्प में से 4 रिबोर व 10 मरम्मत, दहेलिया में 52 नल में से 2 रिबोर, निबिया 23 हैंडपम्प में से 1 रिबोर, भाऊपुर में 20 नल में 6 रिबोर , खंडौली में 50 हैंडपम्प में 5 रिबोर, भरखा में 45 नल में से 10 रिबोरहोनें आदि इसके अलावा भी कई गाँव है जहाँ हेंडपम्प महीनों से खराब पड़ें है| पिछले एक साल से राजेपुर थानें का हेंडपम्प भी खराबहै जो दुरस्त नही कराया गया| जिससे ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है| लेकिन जिम्मेदार इसको लेकर अनभिग्य है| जबकि राजेपुर विकास खंड में नियमानुसार एक अवर अभियंता की तैनाती है जिसके पास हैंडपम्प दुरस्त करानें का कार्य है लेकिन महासय अपने कार्य क्षेत्र में कम ही दिखतें हैं| खंड विकास अधिकारी कौशल गुप्ता नें बताया कि उनके पास 192 हेंडपम्प खराब होनें के कोई आंकड़े नही है| फिर भी जो हैण्डपम्प खराब है उन्हें जल्द ही दुरस्त कराया जायेगा|