हिंदू रक्षा मंच के भंडारे में प्रसाद पाने को उमड़े श्रद्धालु

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मेला श्री राम नगरिया पांचालघाट पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच के द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं नें प्रसाद ग्रहण किया|
दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत श्री ईश्वरदास ब्रह्मचारी पंहुचे उन्होंने कहा कि भंडारा करने से जातक को पुण्य की प्राप्ति होती है। मां अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्त होती है। भंडारा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और धन की कमी का कभी भी सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने प्रसाद ग्रहण कर सभी को आशीर्वाद दिया| संगठन के नेतृत्व में वृंदावन धाम मथुरा से पधारी साध्वी गंगा मिश्रा के द्वारा कथा प्रवचन का कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है| कार्यक्रम संयोजक जिलाध्यक्ष विपिन अवस्थी, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य विवेकानंद व राष्ट्रीय सचिव बबिता पाठक, महानगर अध्यक्ष रेखा सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन राजपूत, महामंत्री श्रद्धा दुबे, ऋचा अवस्थी, आशुतोष अवस्थी, जिला प्रभारी अतुल अग्निहोत्री,जिला प्रवक्ता डॉ० मनोज चतुर्वेदी, सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ल आदि रहे|
श्रीराम रामचरित मानस पाठ का हुआ आयोजन

राजेपुर संवाददाता: राजेपुर ब्लाक के गांव कड़क्का में महेश दुबे के नेतृत्व में श्रीराम रामचरित मानस का अखंड पाठ का आयोजन किया गया| यह पाठ रविवार सुबह 10 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक किया जाएगा| रंग-बिरंगी रोशनी विभिन्न प्रकार के फूलों से भगवान राम का दरबार सजाया गया| सजय दुवे ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की ओर भगवान राम की ज्योत प्रज्जवलित की| गौरी शंकर, कुलदीप दुवे प्रदीप दुवे, भोलानाथ दुबे, राम प्रकाश दुबे, पिकू दुवे आदि रहे|