हाथों में कैंडिल, दिलों में शोक, गुस्से से धधक रहे लोग

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। 26 टूरिस्टों की हत्या के विरोध में आज भी जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए गए। कहीं पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया तो कहीं पर कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रकट किया गया।

शुक्रवार को शाम शहर के आवास विकास स्थित प्रयाग नर्सिंग होम में पहलगाम हमले के विरोध में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फैन) की बैठक का आयोजन किया गया | जिसमे आतंकवाद का करार जबाब पाकिस्तान को देनें की मांग की गयी| प्रयाग नरायण अस्पताल से लोहिया प्रतिमा तक डा. अरविन्द गुप्ता के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकाला गया| व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष डा. अरविन्द गुप्ता नें कहा कि सरकार 27 की जगह पाक के 27 हजार मारे तो कलेजे को ठंडक मिलेगी| घटना की जितनी भी निंदा की जाये वह कम है | इस दौरान संजीब गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजेश अवस्थी , राहुल सिंह, मनोज मिश्रा, विमलेश मिश्रा,मोहित गुप्ता आदि रहे |
काग्रेस नें भी किया कैंडिल मार्च
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम, शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, वरुण त्रिपाठी आदि कांग्रेसियों नें कैंडल मार्च निकाल कर विरोध दर्ज कराया|