फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) इटावा-बरेली हाई-वे पर अपाचे सबार युवक को अज्ञात वाहन नें कुचल दिया| जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी| जबकि उसका साथी घायल हो गया| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
जनपद झांसी के समथर दिबियापुर उर्फ अट्ठा निवासी 26 वर्षीय छत्रपाल पुत्र हर नारायण बीती रात्रि बरेली से अपाचे से घर झांसी अपने साथी के साथ जा रहा था| उसने दो दिन पूर्व ही अपाचे बाइक खरीदी थी| कोतवाली मोहम्मदाबाद के इटावा-बरेली हाई-वे पर मदनपुर चौराहे के सामने वेबर की तरफ से तेज रफ्तार किसी वाहन ने अपाचे सबार को जोरदार टक्कर मार दी| जिससे छत्रपाल की मौत हो गयी| जबकि उसका उसका साथी घायल हो गया| मृतक छत्रपाल बरेली में गोलगप्पे बिक्री करता था। मृतक कि शादी नहीं हुई थी। मृतक की माता रमकरा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। उप निरिक्षक रमेश सिंह ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हाई-वे पर अपाचे सबार की मार्ग दुर्घटना में मौत, साथी घायल



