फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इटावा-बरेली नेशनल हाई-वे पर बनाये गये कुछ कट बंद कर दिये गये| जिससे हाई-वे के दोनों तरफ के कट के दुकानदार प्रभावित हो गये| सैकड़ों दुकानदारों के व्यापार पर गंभीर असर पड़ा| लिहाजा उन्होंने कलेक्ट्रेट पंहुचकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा| निर्धारित मांग पर विचार ना होनें पर धरना प्रदर्शन शुरू करनें की चेतावनी दी है|
नेशनल हाई-वे इटावा-बरेली पर सेन्ट्रल जेल चौराहा है| जहाँ से लेकर ग्राम पपियापुर तक बीच के डिबाइडर में कट नही छोड़ा गया| जो कट छोड़ा गया था वह भी विगत दिन बंद कर दिया गया| लिहाजा व्यापार मंडल मामले में आक्रोशित हो गया| फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल
सोमवार को तकरीबन एक सैकड़ा व्यापारियों के साथ कलेक्ट्रेट पंहुच प्रदर्शन किया उसके जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम रविन्द्र कुमार को दिया| व्यापारियों नें कहा कि इटावा-बरेली हाई-वे पर सेन्ट्रल जेल चौराहे से बघार की तरफ हाई-वे निर्माण के समय एक कट जन सुबिधा के लिए बनाया गया था| जिसको बिना किसी पूर्व सूचना के ही बंद कर दिया, कट बंद करनें से व्यापारियों को काफी नुकसान
हो रहा है| सैकड़ों की संख्या में व्यापारी कट बंद होनें प्रभावित हुआ है| हाई-वे पर लगायी गयीं रोड़ लाइट अभी तक चालू नही हो पायी है| जबकि लाइटे 6 महीने लगे हो चुके है| हाई-वे के किनारे नालों का
पटान ठीक से नही किया गया है, जो जगह-जगह खुले हैं, जिससे कुछ हादसा भी हो सकता है|
इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, जिला महामंत्री अनूप मिश्रा, जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा,सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश गुप्ता, महामंत्री डॉ. संजीब त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, महामंत्री देवेन्द्र सक्सेना पिंटू, संगठन मंत्री विपिन सिंह, सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल के संरक्षक अजय यादव, मंत्री आशीष पाल, राहुल उपाध्याय, अवनीश कुमार, देवेन्द्र सक्सेना (मांझी) आदि रहे| 





हाई-वे कट बंद करनें पर सड़क पर उतरा व्यापार मंडल



