फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) थाना क्षेत्र के ग्राम देवरान गढ़िया निवासी 60 वर्षीय बालकराम पाल उर्फ घुरई पेड़ पर चढ़ने के दौरान की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम घुरई के निकट स्थित गौशाला के पास पीपल के पेड़ पर चढ़कर लग्गी की मदद से बकरियों के लिए टहनियां
काट रहे थे। इसी दौरान एक अधकटी टहनी पास से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की पर जा गिरी| जिससे पेड़ में अचानक करंट दौड़ गया। करंट लगने से घुरई पेड़ पर ही तड़पते रहे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मृतक का शव काफी देर तक पेड़ पर ही फंसा रहा। राहगीरों की सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बिजली की सप्लाई बंद कराई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।
उप निरीक्षक कल्लू प्रसाद ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
हाई टेंशन लाइन की चपेट से वृद्ध चरवाहे की मौत, परिवार में मचा कोहराम



