हाईस्कूल की परीक्षा में भव्या, इंटर में अर्पित जिला टॉप

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) यूपी बोर्ड के इंटर व हांई स्कूल की परीक्षा परिणाम आनें के बाद कही खुशी कही गम का माहौल है| जिसने जितनी मेहनत की उसे उतनी सौगात मिली| हाईस्कूल में भव्या नें जिला टॉप किया तो इंटर में अर्पित नें जिला फतेह किया है|

कायमगंज क्षेत्र के गांव ममापुर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक विवेक गंगवार की बेटी भव्या पटेल ने हाईस्कूल की परीक्षा में 94.67 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया| भव्या की मां सरिता गंगवार सीएचसी में एएनएम के पद पर तैनात है| भव्या डाक्टर बनना चाहती हैं | भव्या सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा है| नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी अध्यापक अनूप सक्सेना की बेटी चाहत सक्सेना ने हाईस्कूल की परीक्षा में 93.50 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान पर रहीं|। चाहत भी सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। नवाबगंज के सूर्य कुमारी इंटर कॉलेज मंझना की हाईस्कूल छात्रा सृष्टि ने 93.33 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। सृष्टि के पिता सदानंद सरोज इसी विद्यालय में अध्यापक हैं।
इंटरमीडिएट मेधावी छात्र

मोहम्मदाबाद के भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज महेशनगर के छात्र अर्पित कुमार ने 12वीं में 93 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया| कमालगंज के गांव सियापुर हाल निवासी हरदेव नगर के प्रदीप कटियार की पुत्री वाणी कटियार ने इंटर में 91.80 अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान पाया। वाणी स्वराजवीर इंटर कॉलेज कमालगंज की छात्रा है| मोहम्मदाबाद के पंक्चर जोड़ने वाले की बेटी उपेंद्र राठौर की पुत्री शिखा ने शक्ति सैनिक इंटर कॉलेज मौधा की इंटरमीडिएट छात्रा शिखा ने 91 प्रतिशत अंक लाकर जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।