हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से निर्माणाधीन मकान के मालिक की मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) निर्माणधीन मकान के मालिक की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, तेज आवाज होने से मौके पर सैंकड़ो की संख्या में भीड़ लग गयी | शहर कोतवाली के रेलवे रोड़ नबाब न्यामत खान बेस्ट निवासी 40 वर्षीय विशाल मिश्रा पुत्र कैलाश मिश्रा कोतवाली फतेहगढ़ के रखा तिराहे पर अपने मकान का निर्माण करा रहे थे | मकान में महरूपुर निवासी मिस्त्री

केशराम पुत्र पाती राम के साथ ही मजदूर अशोक पुत्र राम सिंह मिठाई गली कमालगंज कार्य कर रहा था, मिली जानकारी के अनुसार विशाल मिश्रा दवा प्रतिनिधि थे, उनके निर्माणाधीन मकान में जीने पर लेंटर का कार्य चल रहा था, विशाल छत पर खडे होकर सरिया खींच रहा था, उसी दौरान मकान के सामने से निकली हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से विशाल गंभीर रूप से घायल हो गये | सूचना पर परिजन मौके पर पंहुचे और विशाल कों निजी वाहन से लेकर जिला जेल चौराहे पर एक निजी अस्पताल लेकर पंहुंचे | जहाँ मृत घोषित कर दिया |