हवा में ही रहा कैशलेश चुनाव का खर्च

फर्रुखाबाद : विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग का कैश-लेस चुनाव खर्च का फरमान हवा हबाई ही रहा। जादातर पार्टी के प्रत्याशियों ने निर्वाचन आयोग के द्वारा तय सीमा से काफी अधिक नकद भुगतान खर्च कर दिया| कई प्रत्याशियों को लेखा वितरण पर प्रेक्षक के जारी नोटिस का अभी तक जबाब तक नही मिला है| जिसके चलते प्रत्याशियों को नोटिस जारी किये गये है|

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च का अलग से लेखा-जोखा रखने के लिये अलग से खाता खोलने के निर्देश जारी किये थे | खर्च अधिकतम 28 लाख करना था| लेकिन इसके सापेक्ष 20 हजार से जादा का नगद भुगतान करने पर पूर्ण रोंक लगायी गयी थी| कई प्रत्याशियों ने तय सीमा से अधिक धनराशि के नगद भुगतान कर दिए। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी नरेंद्र ¨सह यादव ने तो पचड़े से बचने के लिए सभी खर्च उधारी में ही दर्ज कर दिए। अब चुनाव के बाद तय करेंगे कि भुगतान किसके नाम और कैसे करना है। इसक साथ में ही सदर से बसपा प्रत्याशी उमर खां ने भी उन्होंने भी अदादाता के नाम का उल्लेख करना मुनासिब नहीं समझा। कायमगंज के भाजपा उम्मीदवार अमर सिंह ने चुनाव खाते में आठ लाख से अधिक नगद धनराशि जमा दिखा दी|

व्यय प्रेक्षक ने समय से व्यय लेखा प्रस्तुत न करने और विवरण में अनियमितताओं के आधार पर प्रत्याशियों को नोटिस भी जारी किए, कुछ ने गोलमोल जवाब दिए तो कुछ ने जवाब तक देना मुनासिब नहीं समझा। अधिकांश दलीय प्रत्याशियों ने भी तय सीमा से अधिक नगद भुगतान से परहेज नहीं किया। कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने तो मतदान के बाद तक चुनाव खर्च का विवरण दाखिल करना भी मुनासिब नहीं समझा। कई प्रत्याशियों ने लेखा विवरण पर प्रेक्षक की ओर से जारी नोटिसों का जवाब तक देना उचित नहीं समझा। वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल तिवारी ने नए सिरे से नोटिस जारी किए गए हैं।वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल तिवारी ने बताया कि नए सिरे से सभी उम्मीदवारों को 19 फरवरी तक का व्यय विवरण प्रस्तुत करने का नोटिस जारी कर रहे हैं। दर्शाए गए भुगतान का बैंकों से सत्यापन भी किया जा रहा है।

व्यय प्रेक्षक के समक्ष उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी अरशद जमाल ने 8.20 लाख, बसपा प्रत्याशी जैमिनी राजपूत ने 4.58 लाख व भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह ने 7.88 लाख का विवरण प्रस्तुत किया है। निर्दलीय एजाज अहमद ने 46500, अर¨वद ने 50550, अवनीत कुमार ने 19250, दलगंजन सिंह ने 69350, धर्मेंद्र सिंह ने 1.23 लाख, जलालुद्दीन ने 5320, मोहम्मद तमजीद ने 27750, रामतीर्थ ने 14400, सैयद अनवर अली ने 96950, शैलेंद्र सिंह ने 31100, श्रीनिवास 12250, विजय लक्ष्मी ने 24450 व विश्राम सिंह ने 21750 का विवरण प्रस्तुत किया है। रीता, जगपाल, अरबिंद कुमार ने कोई व्यय लेखा दाखिल ही नहीं किया। लोक दल उम्मीदवार उर्मिला ने 4.85 लाख का विवरण जमा किया है।

सदर क्षेत्र में सपा के विजय सिंह ने 5.17 लाख, भाजपा उम्मीदवार सुनील दत्त ने 9.95 लाख और बसपा के उमर खां ने 6.35 लाख का खर्च दिखाया है। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी नरेद्र सिंह यादव ने 10.91 लाख, भाजपा उम्मीदवार सुशील शाक्य 8.24 लाख और बसपा उम्मीदवार अरुण मिश्रा ने 4.65 लाख का व्यय विवरण दाखिल किया है। कायमगंज क्षेत्र से सपा उम्मीदवार सुरभि ने 3.49 लाख, भाजपा के अमर सिंह ने 5.73 लाख और बसपा के रामस्वरूप ने 5.65 लाख का विवरण जमा किया है।