हवा की गति मंद होने से बड़ा प्रदेश का तापमान

लखनऊ:उत्तर प्रदेश का मौसम अब गर्मी की ओर अग्रसर है आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि हो सकती है।प्रदेश में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है,जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद जताई गई है। पूरे प्रदेश में मौसम सूखा रहेगा जिससे दिन में गर्मी महसूस होगी जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश का दौर अब समाप्त हो चुका है और अगले दिनों में तेज हवाओं की भी कोई संभावना नहीं है। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी के कारण गर्मी का असर तेज हो सकता है। इस समय सुबह के समय हल्की ठंडक के बावजूद दिन में धूप से गर्मी महसूस होने लगी है और सूरज की तेज धूप ने ठंडक को कम कर दिया है।तराई क्षेत्रों में पछुआ हवा की गति फिलहाल मंद पड़ गई है जिससे तापमान में वृद्धि हो रही है। तापमान में बढ़ोतरी से प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है।