फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पाकिस्तान को भारत के द्वारा करारा जबाब देकर आतंकियों को डेढ़ किया गया है| लिहाजा अब गृहमंत्रालय के पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के आदेश पर किसी भी हमले से निपटनें के लिए नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल करनें के आदेश दिये हैं | जो रात 9 बजे से 9:10 बजे तक चलेगा| जिलाधिकारी नें आदेशा में कहा कियुद्ध, मिसाइल हमलों या हवाई हमलों जैसी आपात स्थितियों में 
नागरिक सुरक्षा तैयारियों की प्रभावकारिता सुनिश्चित करने के लिए 07 मई 2025 को रात्रि 09:00 से 09:10 बजे तक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित होगा। यह एक नियमित मॉकड्रिल है, इसमें भयभीत होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है और किसी भी प्रकार की आवश्यक समानों का सग्रह करने की कोई आवश्यकता नहीं है। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की मौजूदगी में गैसिंगपुर गैस बाटलिंग प्लांट में आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों के लिये हुई मॉक ड्रिल कराया गया| मॉकड्रिल में गैस प्लांट प्रशासन व जिला प्रशासन, पुलिस,स्वास्थ्य,अग्निशमन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभ्यास किया गया।


सभी नागरिकों को निर्देश जारी कर डीएम ने कहा कि इस अवधि में सभी प्रकार की लाइट्स (घरेलू, आपातकालीन, इनवर्टर, मोबाइल लाइट) बंद रहेगी व ध्वनि प्रसारण भी बन्द रहेगें। सभी धार्मिक स्थानों पर भी प्रकाश व्यवस्था व ध्वनि प्रसारण बन्द रहेंगें। रात 9 बजे 9:10 बजे तक सभी वाहनों की लाइट्स और हॉर्न का उपयोग बंद रहेगा। सभी वाहन संचालकों को पूर्व में ही अवगत करा दें। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये|
पुलों पर वाहन संचालन बंद 
रात 09:00 से 09:10 बजे पांचालघाट,शमसाबाद ढाईघाट,रामगंगा पुल,काली नदी पुल पर वाहन संचालन बंद रहेंगे। क्षेत्राधिकारी नगर,कायमगंज,अमृतपुर, थानाध्यक्ष कादरीगेट,कमालगंज,कामयगंज को निर्देश दिये गये है| रात्रि 9 से 09:10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अधीक्षण अभियंता, विद्युत, अधिशासी अभियंता शहरी,ग्रामीण,कायमगंज सभी उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से सूचित करा दें कि रात्रि 9 से 9:10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी एवं इस दौरान कोई इमरजेंसी लाइट्स का भी प्रयोग नहीं करेगा।
अस्पतालों में केवल जीवन रक्षक उपकरणों को छोड़कर बिजली का उपयोग नहीं होगा। एम्बुलेंस का उपयोग केवल आपात स्थिति में होगा, जिसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरूष/महिला, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुनिश्चित करेंगे। रात्रि 9 बजे से बजे सभी पीए सिस्टम पर हूटर,एयर अटैक वार्निंग सायरन बजाये जायेंगें। ग्राम प्रधान,भूतपूर्व सैनिक रिटायर्ड पुलिस, अर्द्धसैनिक कर्मी, एनसीसी सर्टिफिकेट धारक,और होमगार्ड इस मॉक ड्रिल को अपने निवास स्थान पर रहकर ही सफल बनाने में सहयोग करेंगे। अवधि में किसी भी प्रकार की प्रकाश व्यवस्था का उपयोग न करें।



