हिमांचल की अबैध शराब का जखीरा पकड़ा, तीन आरोपी गये जेल

jhanganj thanaaफर्रुखाबाद: रविवार को सुबह गस्त के दौरान पुलिस ने हिमांचल से लायी गयी अबैध शराब का जखीरा बरामद किया है| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने तीन आरोपियों को भी पकड़ा है| तीनो पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया|

जहानगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने गस्त के दौरान एक ट्रेक्टर की ट्राली में भरकर ले जायी जा रही हिमांचल की अबैध शराब का जखीरा बरामद किया है| ट्राली में 362 गत्ते पुलिस को मिले| जानकारी करने पर ट्राली पर सबार लोग कोई संतोष जनक उत्तर नही दे सके| जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया| पकड़े गये मैनपुरी के दन्नाहार कंझाहार के अरबिंद पाल व पतराहार निवासी आलोक कुमार को हिरासत में ले लिया|

पकड़े गये लोगो ने बताया की वह शराब रूनी निवासी देशी शराब के ठेकेदार सुरेन्द्र कुमार के ठेके पर जा रही थी| पुलिस को तलाशी के दौरान ठेके से सील करने वाली मशीन, शराब कम्पनियों के रेपर भी पुलिस को बरामद हुये|
थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया की पकड़े गये तीनो आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया गया| जंहा से उन्हें जेल भेज दिया गया|