स्नातक एमएलसी चुनाव में बेरोजगारी को मुद्दा बनायेगी सपा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर आगरा स्नातक खंड से सपा के अधिकृत प्रत्याशी शशांक यादव ने बताया कि सपा इस चुनाव में बेरोजगारी को ही मुद्दा बनायेगी|
पूर्व विधायक स्वर्गीय अनिल कुमार सिंह यादव के पुत्र शशांक यादव को सपा नें आगरा स्नातक खंड से एमएलसी प्रत्याशी नियुक्त किया है| प्रत्याशी शशांक यादव ने सपा के जिला कार्यालय पंहुच पत्रकारों से वार्ता की| उन्होंने बतया कि वर्तमान सरकार जिम्मेदार पदों से लोगों को हटाकर उनकी जगह पर संविदा पर तैनाती दी जा रही है| जो स्नातक खंड के वोट बन रहे है गेजुएट व बड़ी-बड़ी डिग्री वालों का वोट संविदा कर्मी ओके करेगा, यह मजाक नही तो क्या है| देश बहुत दयनीय दशा में है| सपा अन्याय होनें वाले पक्ष के साथ खड़ी है| शशांक यादव ने कहा कि अब तक उनकी जानकारी में लगभग 14 शिक्षामित्र आत्महत्या कर चुके हैं। बीजेपी जातियों में बाँटने का कार्य कर रही है, हिंदू को हिंदू से और हिंदू को मुसलमान से लड़ाकर केवल वोट की राजनीति कर रही है। जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी जिला प्रवक्ता विवेक यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत आदि रहे|