विशेष सचिव को जगह-जगह मिलीं खामियां

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) विशेष सचिव मनोज कुमार राय ने राजेपुर सीएचसी, विद्यालय, पंचायत घर आदि विकास कार्य देखे और फटकार लगाते हुए व्यवस्था दुरस्त करनें के निर्देश दिये|
विकास खंड कार्यालय पंहुचे विशेष सचिव नें 38 कर्मचारियों के साथ लगभग 3 घंटे तक बैठक ली| Kashvi Aesthetics Farrukhabadसरकार की मंशा के अनुसार बेहतर कार्य करनें के निर्देश दिये| ठीक से कार्य ना करनें वाले कर्मियों पर कार्यवाही की चेतावनी दी| एसीएमओ सर्वेश यादव व डीपीओ भार्गव से को भी लापरवाही में फटकार लगायी| बाढ़ प्रभावित गांवों का डाटा ठीक से अपडेट ना होनें पर उन्होंने डीपीआरओ को सुधार के निर्देश दिये| एडीओ विकास शुक्ला समाज कल्याण विभाग के गोल्डन कार्ड की जानकारी सही नहीं दे सके जिस पर नाराजगी जतायी| खतौनी ना किसानों को मिलने पर कड़ी नाराज की जतायी पंचायत मित्र अमरपाल को फटकार लगा दी| कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय राजेपुर में प्रधान द्वारा प्रधानाध्यापक पूनम मिश्रा द्वारा निर्माण का कार्य बेहतर कार्य कराया जा रहा है, मौके पर पूनम मिश्रा प्रधानाध्यापक नहीं मिली, प्रधान प्रदीप गुप्ता से विद्यालय में टाइल दूसरे लगवाने के निर्देश दिये| उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेपुर में भी कक्ष में सफेद बोर्ड लगाने के निर्देश दिये|
राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष सचिव को देखकर हड़कंप मच गया| जनरल वार्ड व इमरजेंसी वार्ड में बेड पर चादर खराब मिली, जिस पर फार्मासिस्ट आलोक कटियार को कड़ी फटकार लगायी और निलंबित करने की चेतावनी दी| विशेष सचिव ने सीएमओ से फोन से वार्ता की व अस्पताल में गंदगी, खंडहर, पंखा खराब मिलने पर नाराजगी जतायी| उन्होंने कहा कि तत्काल ही प्रभारी को सीएससी से हटाया जाये| विशेष सचिव ने बताया है कि राजेपुर सीएससी की हालत सबसे ज्यादा खराब मिली, यहाँ सरकार की मंशा के तहत कार्यवाही नही हो रही है| लिहाजा जिम्मेदारी ना निभानें में सीएचसी प्रभारी को हटानें के निर्देश दिये गये हैं|