नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जाने वाले अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने की खबरों के बीच कांग्रेस ने आज कहा कि वह सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए एक पैसा भी खर्च नहीं करेगी।कांग्रेस नेता और केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया पर आयोजित संगोष्ठी मे इस बात को पूरी तरह से निराधार बताया कि कांग्रेस सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस संगोष्ठी का आयोजन उदयन शर्मा फाउंडेशन ने किया था।
तिवारी ने कहा कि पता नहीं ऐसी खबरों का स्रोत क्या है। अगर ऐसा कोई स्रोत है तो वैसे स्रोत से सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस की सोशल मीडिया में 100 करोड़ तो क्या एक पैसा भी खर्च करने की कोई योजना नहीं है। वैसे भी सोशल मीडिया निशुल्क है। उन्होंने कहा कि जिन पार्टियों के पास जनाधार नहीं होता वे सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए कॉल सेंटरों का सहारा लेते हैं। लेकिन जो पार्टी मजबूत होती है वह अपने कार्यकर्ताओं का सहारा लेती है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

