किन्नर बैठेंगेअनशन पर: सोनिया के घर चोरी के खुलासे को दबाव

CM MANOJ KUMAR- SONIYA KINNARFARRUKHABAD : थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम ढपलपुर भोजपुर निवासी पूर्व प्रधान सोनिया किन्नर पुत्री अलताफ हुसैन के घर बीते एक माह पूर्व अज्ञात चोरों ने धाबा बोलकर 15 लाख की चोरी कर ली थी। जिसका खुलासा न होने पर किन्नरों ने आक्रोष व्यक्त किया है और 15 मार्च को आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।

भोजपुर की पूर्व प्रधान सोनिया किन्नर को 15 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने एक बहुत बड़ा झटका दिया। चोरों ने सोनिया के घर से सोने व चांदी के जेबर सहित तकरीबन 15 लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली थी। लेकिन अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका है और पूरा एक माह का समय गुजर गया है, जिससे किन्नर समाज में आक्रोष व्याप्त है।

[bannergarden id=”8″]

सोनिया किन्नर ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि 15 मार्च तक अगर चोरी का खुलासा न किया गया तो उसी दिन वह अपने साथी किन्नरों के साथ अनशन पर बैठ जायेंगे। किन्नर तब तक अनशन समाप्त नहीं करेंगे जब तक चोरी का खुलासा पुलिस नहीं कर देती। इस सम्बंध में जिलाधिकारी को सम्बोधित शिकायतीपत्र सोनिया किन्नर ने अपने साथियों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार को सौंपा है। सीएम ने किन्नरों को आश्वासन दिया है।