सैलरी ना मिलने से बिजली की बिलिंग की बंद

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सैलरी ना मिलनें से मीटर रीडरों से शुक्रवार को बिलिंग नही की| इसके साथ ही सर्किल इंचार्ज को ज्ञापन सौंपा गया|
मीटर रीडरों ने दिये गये ज्ञापन में कहा कि मई और जून महीने की सैलरी व वालेट का जो रुपया काटा गया वह नही मिला है| वेतन ना मिलने से मीटर रीडर भूखमरी की कंगार पर है| जिससे मीटर रीडर विलिंग करनें में असमर्थ है| जिसका मीटर रीडरों नें कार्य बहिष्कार किया है| यदि वेतन नही मिला तो कार्य पूर्ण रूप से से बंद किया जायेगा| शिवा त्रिवेदी, सचिन दीक्षित, राहुल दीक्षित, अनुपम, आकाश सक्सेनाम राजन द्विवेदी आदि रहे|