फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोचिंग सेंटर में विस्फोट होनें के बाद प्रशासन और शासन तक इसकी गूंज गयी| सीएम योगी नें घटना को संज्ञान में लिया और अधिकारियों राहत कार्य में तेजी लानें के सख्त निर्देश दिये|
थाना कादरी गेट के सातनपुर आलू मंडी मार्ग पर कटियार कोल्ड के सामने द सन लाइब्रेरी व सेल्फ स्टडी के नाम से कोचिंग सेंटर संचालित है, जिसमे दोपहर लगभग 3 बजे भीषण विस्फोट हुआ| जिसमे युवको की मौत हो गयी, जबकि लगभग 10 छात्र घायल हुए| जिसमे कुछ को निजी नर्सिग होम में भर्ती किया गया, जबकि कुछ को लोहिया अस्पताल भेजा गया|
इस मामले पर एसपी आरती सिंह नें बताया कि कि लगभग 3:19 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। की कोचिंग सेंटर में विस्फोट हुआ है, उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक जाँच में पता चला है कि कोचिंग सेंटर के बेस्मेट में एक सेप्टिक टैंक है। टैंक में कंसन्ट्रेटेड मीथेन गैस अधिक होने के वजह से एक विस्फोट हुआ। वहां एक स्विच बोर्ड भी मिला। सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। घटना के हर पहलू की जाँच की जा रहा है।
डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटनास्थल पर एक कोचिंग सेंटर था। बेसमेंट में सेप्टिक टैंक था, वहां धमाका हुआ। प्रारम्भिक जाँच में यह विस्फोट कंसन्ट्रेटेड मीथेन गैस का निकास न होने के कारण होना बताया गया है| 2 लोगों की मौत हो गई है। कई घायल है उनका इलाज चल रहा है। घटना के जांच का पता लगानें के लिए नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक कमेटी बनायी गयी है, वह जाँच करके रिपोर्ट देगी| सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव नें घायलों व मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और सरकार से उच्चस्तारिय जाँच व मृतकों के परिजनों को मुआबजे की मांग की|
सैफ्टिक टेंक फटने से हुआ विस्फोट: डीएम-एसपी



