फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेन्ट्रल जेल चौराहे पर पहली बार व्यापार मंडल की एंट्री हुई| जिसमे कमेटी घोषित की गयी| व्यापार मंडल की कमेटी का गठन होनें से स्थानीय व्यापारियों में उत्साह नजर आया| सभी व्यापारियों नें संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का भरोसा दिया|
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फेम) की बैठक व्यापारी योगेश गुप्ता के सेंट्रल जेल स्थित प्रतिष्ठान पर सम्पन्न हुई| जिसमे संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने जिला ममंत्री विमलेश मिश्रा, जिला वरिष्ठ महामंत्री अनूप गुप्ता, जिला प्रवक्ता लाखन सिंह आदि की मौजूदगी में कमेटी की घोषणा की गयी| जिसमे मेडिकल संचालक योगेश गुप्ता को सेन्ट्रल जेल चौराहा व्यापार मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया
गया| इसके साथ ही महामंत्री के पद पर देवेन्द्र सक्सेना(पिंटू), संजीब कुमार त्रिपाठी की ताजपोशी हुई| दुर्गेश राठौर को उपाध्यक्ष, आशीष कुमार को कोषाध्यक्ष, अवधेश कुमार को मीडिया प्रभारी, संजय ठाकुर उपाध्यक्ष, आलोक कटियार संगठन मंत्री, सुरेश चन्द्र मिश्रा व सत्य प्रकाश मिश्रा संरक्षक, अर्पित अग्निहोत्री उपाध्यक्ष, आशीष पाल को मंत्री मनोनीत किया गया| सभी को संगठन को मजबूत करनें की और एक जुट रहने की सलाह दी|
दी| जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि फेम व्यापार मंडल सभी व्यापारियों के साथ खड़ा है| उनका उत्पीड़न किसी भी कीमत पर नही होने दिया जायेगा| जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा नें कहा कि सभी मनोनीत पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बढ़ गयी है कि वह अपने आस-पास के सभी व्यापारियों का ध्यान
रखें| उन्हें संगठन की सदस्यता दिलानें का कार्य करें| सेन्ट्रल जेल चौराहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेश गुप्ता नें कहा कि वह हर समय सभी व्यापारियों के साथ हैं| उनकी हर सम्भव मदद की जायेगी| संचालन शिवम दुबे नें किया|
सौरभ मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
सौरभ मिश्रा को फेम व्यापार मंडल का जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया है| उनको मंच से प्रमाण पत्र दिया गया|
इस दौरान मनोज दीक्षित, अभिषेक वाजपेयी, पवन गुप्ता, विमल गुप्ता, मनीष मिश्रा, अवनीश मिस्त्री,सूर्य प्रकाश भारद्वाज, रुपेश मिश्रा, पाल सेना जिलाध्यक्ष पंकज पाल, राजीव सक्सेना, अजय मेहरोत्रा, सभासद अनिल तिवारी, आलोक राजपूत, राजू भारद्वाज, पीके उपाध्याय, राहुल उपाध्याय,विजय राजपूत, एडवोकेट किशन शर्मा, आरिफ खान आदि रहे|
सेन्ट्रल जेल चौराहा व्यापार मंडल के योगेश गुप्ता अध्यक्ष, देवेन्द्र व संजीब महामंत्री मनोनीत



