फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)शहर के आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया| बैठक जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे संगठन को सशक्त बनाने, अनुशासन बनाये रखने तथा भाजपा द्वारा प्रायोजित कथित गतिविधियों से सावधान रहने पर विशेष बल दिया गया।
सपा की बैठक में पहली बार लिखित रूप से पदाधिकारियों से लिखित सुझाव आमंत्रित किए गये, जिससे संगठनात्मक सुधारों को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके। जिलाध्यक्ष ने साफ किया कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से पार्टी की छवि को धूमिल करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एक गोपनीय समिति गठित की गई है, जो हालिया विवादित बयान के मामले की जांच करेगी।
तीन माह से बैठक में ना आने वाले पदाधिकारी होंगे पद मुक्त 
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो पदाधिकारी लगातार तीन माह से बैठक में अनुपस्थित हैं, उन्हें पदमुक्त किया जाएगा। साथ ही सभी पूर्व विधायकों से संगठनात्मक व आर्थिक सहयोग का आह्वान किया गया। सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के साहसिक कार्य की सराहना करते हुए सपा नें कहा कि राष्ट्रहित में सपा सरकार के साथ खड़ी है। पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव ने सुझाव दिया कि प्रत्येक संभावित विधानसभा प्रत्याशी को 10 प्रभावशाली कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक स्तर पर संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी जाये। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने “पीडीए” की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि सपा पीड़ित, दलित और अल्पसंख्यकों की सशक्त आवाज है। पूर्व जिला महासचिव समीर यादव ने कहा कि प्रमुख कार्यक्रमों में केवल चयनित वरिष्ठ नेताओं को ही वक्ता बनाया जाये| जिससे एकरूपता और अनुशासन बना रहे। वरिष्ठ 
नेता डॉ. जेपी वर्मा सरल दुबे ने भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि स पा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन में बंधा है और हमें प्रायोजित तत्वों से सावधान रहना चाहिए। वरिष्ठ नेता मुन्ना यादव ने बैठक का संचालन करते हुए जवाहर सिंह गंगवार के प्रकरण में निष्पक्ष जांच होनें का प्रस्ताव रखा,जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने समिति के गठन का प्रस्ताव रखा, ताकि जिलाधिकारी से मिलकर वस्तुस्थिति स्पष्ट की जा सके और एकतरफा कार्रवाई न हो।
जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट, बृजेश पाल, रमेश चंद्र कठेरिया, सौरभ कटियार, सुभाष चंद्र शाक्य, राजन यादव, रामपाल सिंह यादव, शैलेश कुमार अवस्थी, अनिल यादव, विकास गंगवार, पवन गौतम, देवेंद्र सिंह यादव, मुजाहिद अंसारी, अखिल कठेरिया, जितेंद्र सिंह यादव (राष्ट्रीय सचिव, युवजन सभा), विकास सभा दीपू आदि रहे|
सेना की एयर स्ट्राइक का सपा ने किया स्वागत



