फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) घर आये सिपाही नें फांसी लगा ली| आनन-फानन में परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर आये, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम कराया |
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला तिर्वा कोठी सिविल लाइन निवासी 29 वर्षीय महेद्र प्रताप सिंह पुत्र रमाकांत वर्तमान में जनपद बांदा के थाना बिलसंडा में सिपाही के पद पर तैनात था| वह साल 2019 की भर्ती में पुलिस भर्ती हुआ था| बीते लगभग एक दिन पूर्व वह डियूटी से घर आया था| उसनें घर के बरामदे में रखी वाशिंग मशीन पर चढ़कर फांसी लगा ली| पिता रमाकांत बाथम ने बताया कि वाशिंग मशीन गिरने पर आवाज होने परिजन जब मौके पर आये तो दरवाजा बाहर से बंद था| परिजनों दरवाजा तोड़कर फांसी से नीचे उतारा| आनन-फानन में सिपाही को लेकर परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया| मृतक सिपाही अभी अविवाहित था| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| पोस्टमार्टम में फांसी से मौत होनें की पुष्टि हुई| 


सिपाही नें फांसी लगाकर दी जान



