फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सातनपुर मंडी में सोमवार को भी आलू के भाव स्थिर रहे। मंडी में करीब 200 मोटर आलू की आमद हुई। बाजार में खरीद-फरोख्त सामान्य रही और दामों में कोई विशेष उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया।
मंडी में अच्छे गड्ड आलू 301 से 401 रुपये प्रति कुंतल बिके। सामान्य छट्ठा 401 से 481 रुपये और सुपर छट्ठा 481 से 581 रुपये प्रति कुंतल तक रहा। हालैंड आलू के भाव 681 से 751 रुपये प्रति कुंतल दर्ज किए गए। व्यापारियों के अनुसार बगैर छिले हुए पके आलू की मांग अच्छी बनी रही, जिससे इस श्रेणी के आलू की बिक्री बेहतर रही। कुल मिलाकर मंडी में बाजार संतुलित रहा।
सातनपुर मंडी में आलू के भाव स्थिर, 200 मोटर की रही आमद



