
फर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम बिन्जी दरौरा निवासी 40 वर्षीय जबर सिंह यादव पुत्र छबिनाथ सिंह का किसी वजनदार चीज से सर कुचकर हत्या कर दी| उसका शव तीन दिन बाद खेत में पड़ा मिला| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
मृतक जबर सिंह के परिजनों के अनुसार बीते 3 सितम्बर को सुबह घर से ग्राम मूसाखिरिया निवासी एक व्यक्ति की शव यात्रा में शामिल होने के लिये निकले थे| लेकिन लौट के घर नही गये| वह ग्राम खूंटादेव निवासी अपने साडू कश्मीर सिंह के घर रुक गये| कश्मीर बाहर नौकरी करता है| वह अपने घर पर नही था| जब यह कश्मीर के घर पंहुचे तो कश्मीर की बहन रिंकी ने खाना खिलाया| रिंकी ने बताया खाना खाने के बाद जबर सिंह के पास एक फोन आया और वह घर से यह कहकर चला गया कि विस्तार लगाओ अभी आ रहे है| उसके बाद जबर सिंह का कोई पता नही चला|
सोमबार सुबह ग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम उगरापुर के निकट कपूरी पंडित के मक्के के खेत घास लेने गयी महिलाओ ने एक शव पड़ा देखा और सूचना पास में काम कर रहे मजदूरों को दी| घटना सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर आ गये| परिजन दो दिन से लगातार जबर सिंह की तलाश कर रहे| पुलिस को मौके पर ना ही जबर सिंह की लाश मिली,औरना ही मोबाइल| शव को देखकर लगता था कि किसी मजबूत चीज से उसकी सर कुचलकर हत्या कि गयी| वह मुंह के बल खेत में पड़ा था| शव बुरी तरह सड़ गया था|
साडू की बहन पर हत्या का शक
मिली जानकारी के अनुसार मृतक जबर सिंह ने साडू कश्मीर की बहन का विवाह उसकी मर्जी के खिलाफ कराया था| जिसको लेकर वह जबर सिंह से दुश्मनी मानती थी| घटना वाले दिन कश्मीर घर पर नही था| केबल उसकी बहन और उसके पिता घर पर थे|पुलिस ने कश्मीर की बहन का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| थानाध्यक्ष अजय चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कि जायेगी|



