फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) सराफा व सीमेंट दुकान में बीती रात चोरों ने लाखों के माल को साफ दिया| सूचना मिलने पर पुलिस व फिल्ड यूनिट टीम नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के नगला दाऊद निवासी आफताब खान पुत्र अलीदराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की उसकी मुख्य मार्ग पर सराफा व सीमेंट की दुकान है| जिसमे बीती रात चोर छत पर चढ़कर आये और जीने की कुण्डी तोड़कर सराफा की दुकान का केबिन का लाक तोड़कर लगभग ढाई किलो चांदी के गहने , 500 ग्राम पुरानी चांदी, सीमेंट की दुकान की गोलक से लगभग 4600 रूपये चोरी कर लिये गये| सूचना मिलने पर सीओ अजय वर्मा, थानाध्यक्ष राजीव कुमार, फिल्ड यूनिट टीम मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| कोतवाल राजीव कुमार नें बताया की अभी तहरीर नही आयी है| पुलिस जाँच कर रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| 


सराफा व सीमेंट दुकान में लाखों की चोरी



