सरसों का 88 किलो तेल किया सीज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेषकर खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति, रंगीन कचरी, पापड़, चिप्स एवं नमकीन, विभिन्न प्रकार की मिठाईयां, अन्य खाद्य पदार्थ यथा बेसन, मैदा आदि की गुणवत्ता सुनिश्चित करानें के लिए छापेमारी कर बड़ी मात्रा में सरसों का तेल सीज किया|
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, विनोद कुमार, डा. शैलेन्द्र रावत व अरूण कुमार मिश्र अभियान चलाया गया| थाना जहानगंज के तकिया रूनी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान प्रिंस किराना स्टोर कयूम खान पुत्र सलीम खान की दुकान से सरसों का तेल व बेसन का एक-एक नमूना संकलित किया गया। नमूना संग्रह के उपरान्त शेष बचे कुल 88 किलोग्राम सरसों का तेल जिसका अनुमानित मूल्य रूपया 1,3,200 बतायी गयी जिसे सीज किया गया। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गढ़िया ढिलावल के शिवांशू पुत्र राजपाल सिंह की खाद्य प्रतिष्ठान शिव शक्ति नमकीन, शिवांशू पुत्र राजपाल सिंह से खाद्य पदार्थ आलू लच्छा व रिफाइंड सोयाबीन आयल का एक-एक नमूना लिया गया।बजाजा फतेहगढ़ गल्ला मण्डी बृजेश चन्द्र शुक्ला पुत्र शिव नारायन शुक्ला से खाद्य पदार्थ कचरी का एक नमूना संकलित किया गया। कानपुर रोड फतेहगढ़ स्थित खाद्य प्रतिष्ठान खाद्य कारोबारकर्ता संतोष कुमार यादव पुत्र राम अवतार यादव से खाद्य पदार्थ कचरी का एक नमूना संकलित किया गया।