फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये कुल 70 फरियादियों में मात्र चार का मौके पर निस्तारण किया जा सका| अन्य को भरोसे की लालीपॉप लेकर लौटा दिया गया|
तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम अतुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया| जिसमे राजस्व, पुलिस, अबैध कब्जे आदि की शिकायते प्रमुख रूप से पंहुची| नन्ही देवी निवासी पिथानपुर ने शौचालय बनवाने, सुखदेव निवासी शेरखार ने राशन कार्ड बनवाने, नरसिंहनिवासी बाली पट्टी ने राशन कार्ड यूनिट बनवाने की मांग की| वहीं कृष्ण मुरारी निवासी नगला हुसा ने सरकारी रास्ते पर कब्जे, कौशल निवासी आसमपुर ने आतिक्रमण को सरकारी रास्ते से हटावानें की मांग की| कुल 70 शिकायतों में चार का निस्तारण मौके पर किया जा सका| उप जिलाधिकारी अतुल कुमार ने बताया है कि 70 फरियादी पहुंचे जिसमें चार को मौके न्याय मिला, शेष के लिए 8 दिन के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करनें के निर्देश दिये गये हैं|
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 70 शिकायतों में मात्र चार का मौके पर निस्तारण



