फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलयुगी बेटे नें ही पिता को संपत्ति ना देने के शक में पीट-पीट कर मौत की घाट उतार दिया था जांच में पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया | आलाकत्ल भी आरोपी की निशान देही पर बरामद किया है|
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम बेहटा निवासी अधेड सुनील कुमार उर्फ नेक्से की आलू के खेत में बीते 13 फरवरी कों पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी, मृतक सुनील के पुत्र अमन नें हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था| जाँच के दौरान पुलिस नें गुरुवार कों मृतक के पुत्र अमन कों हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया | पुलिस के अनुसार मृतक सुनील कुमार अपने छोटे भाई अनिल कुमार के साथ उसके घर पर रहते थे, अपने पुत्र व पत्नी को कोई आर्थिक मदद नही करते थे, खेतों की कमाई भी वह अपने छोटे भाई व भतीजो को देते थे,| मृतक के पुत्र अमन को शक हुआ की कहीं पिता सुनील खेत आदि चाचा अनिल आदि के नाम ना कर दें तो उसने पिता की हत्या की योजना बनायीं, घटना वाले दिन आरोपी अमन पिता सुनील खेत में जाने से पूर्व पंहुच गया, ज़ब पिता सुनील खेत में पंहुचे और आलू खोदने लगे तो उसने पीछे से डंडे से सिर में पीट पीट कर हत्या कर दी | पुलिस नें हत्या में प्रयोग काला टेप लगा डंडा भी बरामद किया है | अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार नें बताया की हत्यारोपी अमन कों आलाक़त्ल के साथ गिरफ्तार किया गया है |
सम्पत्ति ना देनें के शक में कलयुगी पुत्र नें ही पीट-पीट कर पिता कों उतारा था मौत के घाट



