सड़क किनारे बैठे किसान को पिकअप नें कुचला, मौत

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) सड़क किनारे बैठे किसान को एक पिकअप नें कुचल दिया| परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल आये जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना जहानगंज के ग्राम जैतपुर निवासी 50 वर्षीय नवीन चन्द्र जाटव नें पुत्र नितेश नें बताया कि बुधवार को वह सातनपुर मंडी से मक्का का पैसा लेकर पिता के साथ बघार मेडिकल कालेज इटावा-बरेली हाई-वे पर आया| जहाँ बैंक में काम होनें पर उसनें पिता नवीन चन्द्र को बैंक ऑफ इंडिया सिंगनपुर शाखा के सामने उतार दिया और अपनी माँ माया देवी को लेनें घर चला गया| उसी दौरान नवीन चन्द्र सड़क किनारे पेंड के नीचे बैठ गये| नितेश का कहना है कि एक भूसा लदी हुई पिकअप नें उसे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया | पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|