सड़क किनारे झाड़ियों में बेहोश मिला अधेड़,हड़कंप

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) सड़क के किनारे झाड़ियों में एक अधेड़ को बेहोश पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अधेड़ को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद भिजवाया गया। वहां डॉक्टर अलीम अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि अधेड़ की पहचान कायमगंज निवासी विक्षिप्त अमित कुमार के रूप में हुई है। वह कायमगंज-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर रजलामई गांव के पास झाड़ियों में घायल अवस्था में पड़ा मिला।