फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सचिवालय में नौकरी दिलवानें के नाम पर अस्पताल कर्मचारी से लाखों रूपये ले लिये गये | जिसके बाद नौकरी नही तो रूपये वापस नही किये गये| मामले में कोर्ट नें मुकदमा दर्ज करनें के आदेश दिये हैं |
शहर के आवास विकास निवासी अमर सिंह नें न्यायालय में वाद दायर किय| जिसमे कहा कि वह माधव मैक्स अस्पताल में डा. सुबोध वर्मा के सहायक के रूप में कार्य करता है| मई 2003 को अपर दुर्गा कालोनी भोलेपुर निवासी राजीव कुमार उर्फ राज नें अमर सिंह के बेटे अर्पित की नौकरी सचिवालय में लगवाने के नाम पर कई चरणों में 4 लाख 25 हजार रूपये ले लिये | जब शक हुआ तो राज से पैसे वापस मांगे लेकिन वह टाल मटोल करनें लगा| फिर कुछ समय बाद एक शैफाली नाम की युवती से थाना कादरी गेट में प्रार्थना पत्र दिलाया| जिसमे शिकायत पुलिस जाँच में झूठी पायी गयी| जिसके बाद अमर सिंह नें आईजीआरएस में शिकायत की| जिसकी जाँच में राज नें पैसे लेनें की बात कबूल की है| राजीव उर्फ राज लगातार धमकी दे रहा है और पैसे भी वापस नही किये| अधिवक्ता अमित यादव उर्फ गोल्डी की पैरवी पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट घनश्याम शुक्ल नें थाना कादरी गेट को मुकदमा दर्ज कर तीन दिन में न्यायालय को अवगत करानें के आदेश दिये|
सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख ठगने में दर्ज होगा मुकदमा



