फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) संदिग्ध हालत में विवाहिता की दर्दनाक मौत हो गयी| स्वजनों नें हत्या का आरोप लगाया| 
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी अखिलेश कुमार की 27 वर्षीय पत्नी रिंकी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी| जिसमें रिंकी के स्वजनों ने अखिलेश व उसके परिवारियों पर हत्या का आरोप लगाया जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। जवाहर पुरवा मजरा दहलिया अरवल हरदोई निवासी मृतका के भाई अनिल कुमार पुत्र महेश सिंह यादव नें आरोप लगाया कि उसकी बहन का शव गांव से 200 मीटर दूरी पर बने निर्माणाधीन मकान पर मिला| वहां रिंकी के ससुराल का कोई परिजन नहीं था| अनिल ने बताया 
कि 2012 में अखिलेश के साथ रिंकी का विवाह किया था| मृतका के 7 वर्षीय पुत्री अंशिका, 10 वर्षीय पुत्र राजन है| रिंकी के परिजनों ने शव को पुलिस को नहीं ले जाने दिया तथा कानूनी कार्यवाही करने की मांग की । अनिल ने रिंकी की हत्या के लिए दोषी अखिलेश व मुनेंद्र उर्फ मुनीम, तोताराम तथा सास राम बेटी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। मां मालती देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया व पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, परिजनों का हंगामा



