संदिग्ध हालत में ग्रामीण की मौत, खेत में पड़ा मिला शव

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) संदिग्ध हालत में ग्रामीण खेत में पड़ा मिला| परिजन उसको लेकर निजी अस्पताल पंहुचे तो चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया| पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया| लेकिन पोस्टमार्टम में भी मौत का राज नही खुल सका| पुलिस नें जाँच पड़ताल की|

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम विलाबलपुर निवासी निर्मल कुमार पुत्र विश्राम सिंह नें पुलिस को शिकायत की थी| जिसमे कहा था कि बीते 14 अप्रैल को शाम लगभग 5 बजे परिवार के दामाद बृजेश सिंह अपनी पत्नी पूजा व साली नन्ही देवी पुत्री मनोज कुमार के साथ गाँव जा रहे थे| उसी दौरान गाँव का ही अंकित पुत्र सोवरन, सोबरन पुत्र रामौतार आ गये| उन्होंने बृजेश को रोंक कर उसकी साली नन्ही को गाली-गलौज कर दिया, जबरन नन्ही के साथ कोर्ट मैरिज करनें की बात कह मारपीट करनें लगा| उसी दौरान नन्ही के पिता मनोज भी आ गये| आरोपियों नें धमकी दी की यदि यह नही किया तो नन्ही के पिता मनोज को जान से मार देंगे| जबकि आरोपी अंकित पहले से ही शादी शुदा है| आरोपियों ने मनोज के साथ भी लातघूसों से
पिटाई कर दी| 15 अप्रैल को शाम लगभग 7 बजे मनोज कुमार के पुत्र धीरज ने परिजनों को जानकारी दी कि मनोज गाँव कही खेत में पड़ें हैं| लिहाजा परिजन मौके पंहुचे| परिजन मनोज के लेकर निजी अस्पताल आये जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| उपनिरीक्षक राघवेन्द्र सिंह नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| जहरीला पदार्थ खा लेनें का शक जाहिर किया जा रहा है | पोस्टमार्टम डा. लोकेश शर्मा नें किया| जिसमे मौत का कारण स्पष्ट ना होनें पर बिसरा सुरक्षित कर दिया गया| मनोज के शव के माथे पर एक चोट भी मिली| थानाध्यक्ष बलराज भाटी नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है| पुलिस जाँच कर रही है|