श्री राधा गिरधारी लाल झूलन महोत्सव का होगा भव्य आयोजन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के रेलवे रोड स्थित मोहन पैलेस में श्री राधा गिरधारी लाल झूलन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है|जिसकी तैयारियां आयोजक मंडल ने पूर्ण कर ली है|
शुक्रवार शाम 6 बजे लेकर रात्रि 10 बजे तक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा|जिसमे भजन गायिका सुश्री निकुंज कामरा व सुश्री आयुषी गंभीर माहौल को अपने भजनों से भक्तिमय बनाएगी|श्री राधा गिरधारी लाल झूलन महोत्सव में अधिक से अधिक लोगो से पहुचने की अपील कि गई है|शहर के लोहाई रोड स्थित ने नर्सिंग होम एवं कार्डियक केयर सेण्टर के चिकिस्त्सक मनोज मेह्लोत्रा,विनोद अग्निहोत्री,विशाल छाबड़ा,शिशिर टंडन आयोजन की व्यवस्था में लगे हुए है|