FARRUKHABAD : माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का जिला सम्मेलन एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह रस्तोगी इण्टर कालेज में जिलाध्यक्ष लालाराम शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें तीन शिक्षकों को मुख्य अतिथि आगरा निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक विधायक जगबीर किशोर जैन नें सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि श्री जैन नें दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. अतिथियों के माल्यार्पण के बाद कवियित्री गरिमा पाण्डेय नें मां भारती की वंदना प्रस्तुत की कवि रामआसरे दीक्षित निराला राही नें मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि श्री जैंन नें अपने संवोधन में कहा प्रदेश की सपा सरकार लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों से किये गये बादों को पूरा करे। शिक्षकों की कई सूत्री मांगे हैं जिन्हें राज्य सरकार को हर हाल मे पूरा करना होगा।
सीटी ग्रेड के शिक्षकों को एल टी ग्रेड में विनियमिती करण करना होगा। उन्होने कहा प्रत्येक शिक्षक के वेतन से दस प्रतिशत जीपीएफ का काटा जा रहा है सरकार यह बताने में असमर्थ है कि शिक्षकों का जीपीएफ का रूपया कहां जमा किया जा रहा है। श्री जैन नें कहा पुरानी पेंशन प्रणाली जुलाई 2005 से पूर्व की लागू की जानी चाहिये। अब राजनीतिक दलों से शिक्षक राजनीतिक दलों से चुनाव से पूर्व बादे लेंगे तभी शिक्षकों का कल्याण होगा। जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे नें कहा सेवानिवृत्त शिक्षकों की छ: माह पूर्व से कार्यवाही होती है संगठन शिक्षकों के लिये संघर्ष करता है पर शिक्षकों की निष्ठा संगठन के प्रति ईमानदार नहीं है। श्री शर्मा नें 2014 के शिक्षक विधायक चुनाव के लिये जल्द सदस्यता अभियान चलाये जाने की बात कही जिसमें सभी आस्थावान शिक्षकों का सहयोग अपेक्षित है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
कार्यक्रम में डॉ० शिवओम अंबर, राज्यपाल द्वारा पुरूस्कृत शिक्षक श्यामपाल सिंह, तथा रामानन्द कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ० बीरेन्द्र देव चर्तुवेदी को मुख्य अतिथि श्री जैन नें शाल उढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत प्रसाद पटेल, वित्त एवं लेखाधिकारी जैन बाबू कुशवाहा, कालेज के प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी, संरक्षक जेपी दुबे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल सिंह, डॉ० शिवओम अंबर, बीरेन्द्र देव चर्तुवेदी तथा श्याम पाल सिंह नें सम्वोधित किया।


