फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आशासकीय सहायता-प्राप्त विद्यालय प्रबन्धक सभा उत्तर प्रदेश की तरफ से शिक्षक व प्रधानाचार्यों की प्रमुख समस्याओं को लेकर 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह को सौंपा| जिस पर त्वरित कार्यवाही की मांग है| 
संगठन के जिलाध्यक्ष विनीत अग्निहोत्री नें फतेहगढ़ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पंहुच ज्ञापन सौपा|
जिसमे जिसमे विद्यालयों के शिक्षक व प्रधानाचार्यों की वेतन वृद्धियां प्रबंध समिति के प्रस्ताव के बिना नही लायी जाये, प्रबन्धक व प्रधानाचार्यों को संयुक्त रूप से पत्र निर्गमन पर तत्काल रोंक लगायी जाये, सभी शिक्षक संगठनों को निर्देशित किया जाये कि वह किसी पटल सहायक से न मिलकर अपनी समस्या से स्वयं डीआईओएस को अवगत करायें, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रबन्धक की माह में एक बार बैठक करानें व डीआईओएस से मिलने का समय निर्धारित करनें का आदेश करने सहित कुल 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा| इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाह सुशील अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष पियूष सिंह राठौर, महासचिव डा. विकास शर्मा, सचिव अनुराग मिश्रा, सचिव ज्ञानेद्र गंगवार आदि रहे| 

शिक्षक समस्याओं को लेकर डीआईओएस को ज्ञापन



