फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शिक्षक दम्पति पर जानलेवा हमला करनें के मामले में आरोपी का फोटो व वीडियो वायरल हो गया| जिसकी अब पुलिस जांच में जुट गयी है| पुलिस आरोपी पर असलाह प्रदर्शन करनें के मामले में कार्यवाही कर सकती है| 
दरअसल थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर निवासी शिक्षक दम्पत्ति के साथ घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में बीते 23 जनवरी को पुलिस नें राजीव,विवेक व विपिन पुत्र धनपाल व सूर्यांश उर्फ शिव पुत्र विपिन व रोहित उर्फ कृष्णा पुत्र संजीब उर्फ बबलू के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था| दो आरोपियों राजीव व विपिन पुत्र धनपाल को पुलिस नें शांति भंग में चालान कर दिया था| वहीं घटना के लगभग 5 दिन गुजर जानें के बाद भी पुलिस नें अभी तक कोई कार्यवाही नही की| अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है| 
आरोपी के असलाह के साथ फोटो व वीडियो वायरल होनें की पुलिस नें शुरू की जाँच
आरोपी रोहित उर्फ कृष्णा पुत्र संजीब उर्फ बबलू का एक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| जिसमे वह एक असलाह लेकर डांस कर रहा है| जेएनआई पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित होनें के बाद मामला आलाधिकारियों के संज्ञान में आया और पुलिस नें मामले की जाँच गहनता शुरू कर दी|
जिससे अब आरोपी पर मुकदमा भी दर्ज होनें की सम्भावना प्रबल हो गयी है| थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया कि पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है| मुकदमा दर्ज किया जायेगा| 




शिक्षक दम्पत्ति पर हमले के आरोपी का असलाह के साथ फोटो वायरल मामले में पुलिस नें शुरू की जाँच



