फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)कन्नौज जनपद के छिबरामऊ के जासमई निवासी फिल्म अभिनेता आशीष चौहान मंगलवार को अपने मित्र राजीव सक्सेना के बढ़पुर स्थित आवास पर पहुंचे। आशीष ने 2017 में शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में सहायक अभिनेता के रूप में काम
किया था। इसके अलावा वे सलमान खान के साथ तथा कई टीवी धारावाहिकों में भी अभिनय कर चुके हैं। आशीष चौहान ने बताया कि उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत गाँव की रामलीला मंच से की थी और संघर्ष के बल पर माया नगरी मुंबई में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि आज के दौर में अभिनय को मर्यादा और जिम्मेदारी के साथ करने की आवश्यकता है।
शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में काम कर चुके आशीष चौहान



