शादी का लालच देकर आगरा में मनाया हनीमून, फौजी बन गया तो ठुकरा दिया

LOVERफर्रुखाबाद: फतेहगढ़ की रहने वाली एक युवती से एक युवक ने मंदिर में शादी रचाकर कई साल तक शारीरिक यौन शोषण किया| और जब युवक की फ़ौज में नौकरी लग गयी तो दहेज़ के लालच में ठुकरा दिया| यवती ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है|

फतेहगढ़ के लोको रोड मोहल्ले में रहने वाली एक युवती ने अपने मोहल्ले के ही युवक अमित राठौर उर्फ़ डब्बू पर आरोप लगाया है कि 3-4 साल पहले अमित ने उससे शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए| इसके बाद अमित ने युवती को मार्च 2013 में आगरा में ले जाकर शादी कर ली ताज महल घुमाया और वहाँ होटल में सुहागरात भी मना ली| युवती का आरोप है कि अमित ने कहा कि अभी उसके पिता अभी राजी नहीं है कुछ दिन में राजी कर लेंगे तब शादी कर लेंगे| और युवक नौकरी पर वापस चला गया| युवती का कहना है कि अमित दुबारा अगस्त 2013 में छुट्टी आया तो उसे लेकर हरदोई के एक होटल में जाकर रुका और रात में कई बार शारीरिक संबंध बनाये| युवती का कहना है कि चूँकि उसने आगरा में मंदिर में शादी करने के बाद मांग में सिन्दूर भरना शुरू कर दिया था और उसे पति मान लिया था लिहाजा उसने शारीरिक संबंध भी सहमति से बनाये|

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
युवती ने कहा कि कल 19 नबम्बर को जब युवती उसके पिता के घर जाकर शादी का दबाब बनाने लगी तो अमित ने गाली गलौच किया और उसके पिता ने भी गाली गलौच किया| दोनों ने उसके साथ मारपीट की और यह कहकर दुत्कार दिया कि उसका बेटा फ़ौज में नौकरी पर लग गया है 15-20 लाख का दहेज़ देने वाले आ रहे है| पुलिस कप्तान को दिए प्रार्थना पत्र में आरोपियो के विरुद्ध धोखाधड़ी से यौन संबंध बनाने में कानूनी कार्यवाही की मांग की है|