फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अमर शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शाहदत दिवस पर हिन्दू महासभा नें श्रद्धांजलि आर्पित कर उनकी शाहदत को याद किया|
शहर के बद्री विशाल डिग्री कालेज में स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक नें संगठन के पदाधिकारियों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की | युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा नें कहा कि 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दी थी। हालांकि उन्हें फांसी देने की तारीख एक दिन बाद की थी लेकिन अंग्रेजी हुकूमत देशवासियों के आक्रोश से खौफजदा थी, इसलिए चुपके से एक रात पहले ही उन्हें फांसी के फंदे से लटका दिया गया। देश के वीर सपूतों ने भी हंसते -हंसते अपनी जान भारत के नान कर दी। उनकी पुण्यतिथि पर शहीदों को नमन किया गया है और श्रद्धांजलि अर्पित की गयी है। सचिन शर्मा, अजय दुवे, सौरभ मिश्रा, भान प्रताप सिंह, राजू यादव, अंकित तिवारी, रोहित दीक्षित, शिवम् मिश्रा रोहित राठौर आदि रहे|
शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि



