फर्रुखाबाद: मेरापुर: शुक्रवार की रात में ही एक टैंकर दारू मोहम्दाबाद थाने में पकड़ी आई थी| ये दारू कितनी इधर उधर हो चुकी थी ये तो पता नहीं नहीं मगर शराब की तस्करी में सिपाहियों के सहयोग की खबरे बाहर निकली| ये दारू कहीं पुलिस वालो में ही तो नहीं बटी इसकी भी जाँच होनी चाहिए क्योंकि रविवार को दिन दहाड़े जब सिपाही टुन्न होकर समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे और कस्बे में हंगामा करे तो सवाल खड़ा हो ही जाता है| हालाँकि मामला दूसरे थाने का है|
शाम करीब 4 बजे शराब के नशे मे धुत्त सिपाही ने अचरा मे किया जमकर हँगामा किया| थाना मेरापुर मे तैनात सिपाही अर्जुन सिह यादव ने जिला पचायत सदस्य चुन्नू यादव को नशे में मदहोस होकर गलियां सुनाई| अपनी बाह पर स्वयँ को ए.एस.बाई का टैटू गुदवा रखा है जिसको दिखाते हुए जनता में आवाज लगता रहा की मुझे अर्जुन सिंह यादव कहते है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
सिपाही काली बजाज CT100 मोटर साइकिल से अचरा से थाना मेरापुर जा रहा था। तभी जिला पचायत सदस्य की दुकान पर उनके नाम की लगी नेम प्लेट को देखकर गाली देने लगा। सिपाही कह रहा था की चुन्नू सचिन सिंह को खूब लड़ा ले मगर वे जीतेंगे नहीं| हालाँकि मौके पर जिला पंचायत सदस्य चुन्नू यादव मौजूद नहीं थे| नशेड़ी सिपाही बोला कैंची हार जाएगी और समाजवादी पार्टी जिंदाबाद| हंगामे से सिपाही के पास भीङ एकत्रित हो गयी। जिस समय जेएनआई का कैमरा चला उस समय सिपाही चुन्नू की दुकान के बगल में एक मोबाइल शॉप पर खड़ा होकर चुन्नू को पूछ रहा था| जब मामला बिगड़ता देखा तो भीङ देखकर सिपाही रफूचक्कर हो गया|



