वेतन भुगतान न होने से मीटर रीडरों ने सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते लगभग एक माह से वेतन लंबित होने पर विद्युत मीटर रीडरों ने ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की है।
मीटर रीडर संगठन के अध्यक्ष शिव त्रिवेदी के नेतृत्व में मीटर रीडरों ने सर्किल इंचार्ज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि कंपनी द्वारा दिसंबर माह का वेतन अब तक भुगतान नहीं किया गया है, जिससे मीटर रीडरों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। मीटर रीडरों ने मांग की कि लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराया जाए, जिससे उन्हें राहत मिल सके| इस दौरान अमन अवस्थी, अजीत कुमार, राजन द्विवेदी, विनय कुमार, चांद मियां सहित अन्य मीटर रीडर मौजूद रहे।