वृद्ध का लाठी-डंडे से सिर फोड़ा,चार भाईयों पर मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) घर के बाहर सो रहे वृद्ध का सगे भाईयों नें लाठी-डंडो से हमला करके सिर फोड़ दिया| जिससे आरोपी चार सगे भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम गगनी निवासी राजवीर पुत्र लटूरीलाल ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया कि बीती रात मेरे पिता लटूरीलाल घर बाहर सो रहे थे| गाँव के ही आरोपी बब्बलू,देवेंद्र, सतेंद्र, शिवम पुत्र रामवरन एक राय होकर मेरे दरवाजे आये और पिता लटूरी को शराब के नशे में गाली देने लगे पिता जी ने गाली देने से मना किया तो लाठी-डंडे व सरिया से मारपीट करने लगे, चीख पुकार सुन कर हम लोगो ने ललकारा तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गये| कमालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परिक्षण कराने को भेजा| थानाध्यक्ष राजीव कुमार नें बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है| जाँच की जा रही है|

Kashvi Aesthetics Farrukhabad