फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महासभा के द्वारा शहर के ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की 194 वीं जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया| जिसमे वीरांगना अवंतीबाई लोधी के देश के लिए किये गये बलिदान को याद किया गया| अध्यक्षता रामगोपाल वर्मा ने की|
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे| हम सभी को धर्म सम्प्रदाय को छोड़कर दूसरे बलिदानियों की तरह ही उनकी भी जयंती मनाई जानी चाहिए| उन्होंने समाज के लोगों से डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर्व की तरह मनाने के
लिए संकल्पित किया| मंत्री बोले कि पीएम मोदी ने कहा कि आप अपनी ऊर्जा लकीर को छोटी करने में न लगाकर लकीर को बड़ी करने में लगाओ, सोच को बदलो सितारे बदल जायेंगे नज़र को बदलो नज़ारे बदल जायेंगे, उन्होंने वीरांगना अवंतीबाई लोधी, गुलाब सिंह लोधी की शौर्य पराक्रम और बलिदान को याद किया| इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह के द्वारा समाज के लिए किये गये कार्यों को भी याद किया|उन्होंने कहा कि सभी नशामुक्ति अभियान चलाकर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलायें, तभी विकास सम्भव है| राष्ट्रीय अध्यक्ष लोधी महासभा व सदर एटा विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि
600भारतभूमि की आजादी में लोधी समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है, उन्होंने बंथलशाहपुर में लोधी समाज के सगे भाइयों की हत्या पर कहा उस मामले में बहुत चूक हुई है आगे सर्तक रहना ताकि ऐसी घटनाओं पर सटीक कार्यवाही हो सके| शाहजहांपुर महापौर अर्चना वर्मा ने कहा रानी अवंतीबाई लोधी के
बलिदान को इतिहास को छुपाया गया है। विधायक बिधूना रेखा वर्मा ने नारी सशक्तिकरण पर महिलाओं को अवंतीबाई लोधी की तरह सशक्त साहसी बनने को प्रेरित किया| प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चंद राकेश लोधी ने कहा कि जनपद फर्रुखाबाद से एक लोधी विधायक होना चाहिए, पूर्व सांसद प्रो. रामबक्स सिंह वर्मा ने कहा सर्व समाज को साथ लेकर व समाज की एकजुटता पर बल दिया| प्रदेश महामंत्री परशुराम वर्मा को आज प्रदेश कार्यकारिणी का अध्यक्ष बनाया गया | 250 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया।
अयोध्या में कल्याण सिंह, साक्षी, उमाभारती का नामोनिशान नही: उर्मिला राजपूत
सपा की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा लोधी समाज की कई दूकानें चल रही हैं, समाज का एक संगठन होना चाहिए, कहा अयोध्या आप लोग जाओ वहां देखो कि मंदिर निर्माण में अग्रणी रहे समाज के बाबू कल्याण सिंह , साक्षी महाराज , उमाभारती का कोई नामोनिशान आया है| समारोह में प्रदेश प्रभारी हरिपाल सिंह लोधी , महिला मोर्चा क्रांति लोधी, जितेन्द्र लोधी, राकेश लोधी, जिलाध्यक्ष महेशचंद्र राजपूत , रामलड़ैते राजपूत,डा. धर्मेन्द्र राजपूत,पंकज राजपूत एडवोकेट, अजय सिंह फौजी, प्रेमपाल सिंह एडवोकेट, अरविन्द राजपूत, रामसेवक राजपूत आदि रहे| संचालन मातादीन लोधी ने किया|
सांसद मुकेश राजपूत व साक्षी महाराज नही आये नजर
लोधी समाज के कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत,उन्नाव सांसद साक्षी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा के नजर ना आनें की चर्चा रही|
वीरांगना अवंतीबाई लोधी का बलिदान सम्मान योग्य: बीएल वर्मा



