फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बहन की ससुराल आये भाई व उसकी माँ के साथ मारपीट की गयी| मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी| जिसमे बंधक बनाकर मारपीट करनें व नकदी व कुंडल लूट का आरोप लगाया| पुलिस मामले में जाँच कर रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नगला भूपत निवासी इस्लाम के पुत्र मुख्तयार आलम ने कोतवाली मोहम्मदाबाद में तहरीर दी|जिसमे बताया कि उसने अपनी बहन नाजरीन की शादी थाना मोहम्मदाबाद के ग्राम कटिन्ना मानिकपुर में शहीद के पुत्र सोहेल से थी। जीजा सोहेल आये दिन बहन नाजरीन के साथ मारपीट करता था| नाजरीन ने इसकी जानकारी अपने पीहर वालों को दी| जिसके बाद नाजरीन का भाई इस्लाम अपनी मां के साथ बहन के घर गया| इस्लाम के जीजा सोहेल व नाजरीन के जेठ इरफान व इरफान की पत्नी सवाना, देवर शाकिर व ससुर शाहिद ने गाली-गलौज देनें लगे| जब इस्लाम ने मना किया तो इस्लाम के साथ लात-घुसों व लाठी-डंडे से मारपीट कर दी जब इस्लाम की मां बचाने आयी तो मां के साथ भी मारपीट की तथा मां के कानों के कुंडल नोच लिये, इस्लाम की घड़ी व 2500 रुपए की नगदी छीन ली व मोबाइल फोन फोड़ दिया। आरोप है कि माँ-बेटे को दो घंटे बंधक बना कर रखा। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने बताया तहरीर मिल गयी है, मामले की जांच कर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

विवाहिता के भाई व माँ को ससुराल में बंधक बनाकर पीटा, नकदी व कुंडल लूट का आरोप



