विधायक व ब्लाक प्रमुख ने किया रोड का उदघाटन

कमालगंज (फर्रुखाबाद): भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी व उनके सुपुत्र ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी कमालगंज क्षेत्र में जनता से किये गये वादों को पूरा करने में जुटे हुए हैं। जिसके तहत वह क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को कराकर जनता को खुश करते दिख रहे हैं।

शुक्रवार को कमालगंज क्षेत्र के ग्राम नगला दाउद में मोहम्मद रफी के मकान से नई मस्जिद तक 200 मीटर इंटर लाकिंग पेवर ब्रिक से निर्माण कराये गये रोड का ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी, सपा नेता अरशद जमाल, विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने फीता काटकर उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि आठ लाख 25 हजार रुपये की लागत से ब्लाक प्रमुख निधि से रोड का निर्माण कराया गया है। जनता से किये गये वादों के मुताबिक क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को कराया जायेगा। क्षेत्र का कोई भी कोना विकास कार्य से अछूता नहीं छोड़ा जायेगा।

इस दौरान नफीश अहमद, सैय्यद शादाव, अताउल्ला, हारुन प्रधान, दिलशाद अहमद, नफीश, पंचायत मित्र असलम खां, पूर्व प्रधान शमीम खां, पूर्व प्रधान मझऊ उर्फ मजरुद्दीन आदि मौजूद रहे।