विजय दशमी मन के रावण को मारने का दिन: बृजभूषण शरण

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआइ) के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद गोंडा बृजभूषण शरण सिंह ने फर्रुखाबाद पंहुच क्षत्रिय महासभा के विजय दशमी पर आयोजित शस्त्र पूजन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए| उन्होंने कहा की विजय दशमी का त्योहार मन के रावण को मारनें का दिन है|
पूर्व सांसद नें कहा कि विजय दशमी पर रावण की हार और भगवान श्रीराम की विजय का प्रतीक है| उन्होंने कहा की हर व्यक्ति के भीतर राम-रावण बैठे हैं| हमेअपने मन के रावण को मारनें की जरूरत है| हमारा इतिहास मनु स्मृति व विष्णु पुराण में मिलता है| उन्होंने कहा की क्षत्रिय वह हैं जिनका विषय में इतिहास लिखकर गोस्वामी तुलसी दास व वाल्मीकि जी महाकवि बन गये| आज के युवा को शास्त्र पढ़ने की जरूरत है| आज हमे देखना होगा कि किसी और का झगड़ा नही परिवार के लोगों का आपस में झगड़ा देखने को मिलता है| हमे समय को पहचानना होगा और कर्म करके आगे बढना होगा| आगे बढ़ने के लिए कर्म करना होगा| उन्होंने कहा क्षत्रिय समाज का इतिहास हर युग में रहा है| क्षत्रिय समाज को हर वर्ग को आगे लेकर चलने की जरूरत है| भगवान श्री राम नें हर वर्ग के लोगों को अपने साथ जोड़ा और रावण का वध किया, महाराणा प्रताप भी सभी को लेकर आये बढ़े| उन्होंने जय घोष पत्रिका का विमोचन भी किया| इस दौरान पूर्व सांसद चन्द्र भूषण सिंह, बदायूं के विधायक राजीव सिंह, हरदोई विधायक मानवेन्द्र प्रताप सिंह, एटा के विधायक सत्यपाल सिंह, एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, राजबहादुर सिंह राठौर, विनोद सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह राठौर आदि रहे| संचालन वैभव सोमवंशी नें किया|